म्हारे घर आओ प्रीतम
96.
म्हारे घर आओ प्रीतम प्यारा ॥
तन मन धन सब भेंट धरूंगी भजन करूंगी तुम्हारा ।
म्हारे घर आओ प्रीतम प्यारा ॥
तुम गुणवंत सुसाहिब कहिये मोमे औगुण सारा ॥
म्हारे घर आओ प्रीतम प्यारा ॥
मै निगुणी कछु गुण नहि जानू तुम सा बगसणहारा ॥
म्हारे घर आओ प्रीतम प्यारा ॥
मिरा कहै प्रभु कब रे मिलोगे तुम बिन नैण दुखारा ॥
म्हारे घर आओ प्रीतम प्यारा ॥
