तनक हरि चितवौ जी मोर
74.
तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर ।
हम चितवत तुम चितवत नाही
मन के बड़े कठोर ।
मेरे आसा चितनि तुम्हरी
और न दूजी ठौर ।
तुमसे हमकूँ एक हो जी
हम-सी लाख करोर ॥
कब की ठाड़ी अरज करत हूँ
अरज करत भै भोर ।
मिरा के प्रभु हरि अबिनासी
देस्यूँ प्राण अकोर ॥
