जो तुम तोडो पियो मै
90.
जो तुम तोडो पियो मै नही तोडू, तोरी प्रीत तोडी कृष्ण कोन संग जोडू
॥धृ०॥
तुम भये तरुवर मै भई पखिया । तुम भये सरोवर मै तोरी मछिया॥ जो०॥१॥
तुम भये गिरिवर मै भई चारा । तुम भये चंद्रा हम भये चकोरा॥ जो०॥२॥
तुम भये मोती प्रभु हम भये धागा । तुम भये सोना हम भये स्वागा॥ जो०॥३॥
बाई मिरा कहे प्रभु ब्रज के बासी । तुम मेरे ठाकोर मै तेरी दासी॥ जो०॥४॥
