सब पैसेके भाई । अपना
15.
सब पैसेके भाई । अपना साथी नही कोई ॥धृ॥
अपने पलोंमे पैसा होय तो सबहि खुशामत करते । जब अपनेपर बखत पडेगा तब कोई साथी नही चालते ॥१॥
माय बाप भाई जोरू और बहीन साले । जिसका यारो भला किया है वोही मीठा न बोले ॥२॥
अपने हात पांव रह गये यारो लडका नजीक न आवे । बडा प्यार जोरुपर ओबी दुरसे पानी बतावे ॥३॥
कहत कबीरा सुन भाई साधु करो विचार पुरता । सुनना होय तो सुनले प्यारे नही तो खावो गोता ॥४॥
